रविवार, 7 अप्रैल 2019

कहीं मंदिरों में दीया नहीं, कहीं मस्जिदों में दुआ नहीं।
मेरे शहर में हैं ख़ुदा बहुत, मगर आदमी का पता नहीं।

कहीं यूँ न हो तेरे हाथ में, मैं हवा से मिलके भड़क उठूँ।
अभी खेल मत मेरी राख से, मैं सुलग रहा हूँ बुझा नहीं।

मेरी ताज़गी से डरे हुये हैं, कई पुराने गुलाब भी,
मेरे हक़ में लोगों दुआ करो, अभी ठीक से मैं खिला नहीं।

न मैं भीड़ हूँ, न मैं शोर हूँ, मैं इसी लिये कोई और हूँ,
कई रंग आये गये मगर, कोई रंग मुझ पे चढ़ा नहीं।
😀☺️

1 टिप्पणी: