हिन्दी ब्लाॅगिंग के बढ़ते क़दम
मनुष्य जन्म लेते ही रो कर स्वयं को अभिव्यक्त करने का प्रयास करता है, कि अब उसका जगत में अपना अस्तित्त्व है। ख़ुद को साबित करने को, अपने अस्तित्त्व को बनाये रखने का उसका यह प्रयास महाप्रयाण तक जारी रहता है। जन्म से महाप्रयाण तक की इस सुदीर्घ यात्रा में पल-प्रतिपल मन में उठने वाले विचारों, भावनाओं और संवेदनाओं को दूसरों तक, विविध विधियों से पहुँचाने का कार्य वह करता रहता है। स्वयं को व्यक्त करने की इन विविध विधियों में आज के समय में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं। अभिव्यक्ति के पुरातन साधनों यथा पुस्तकों-पत्रिकाओं के साथ-साथ आज इंटरनेट ने हमारे जीवन में भारी घुसपैठ की है। पहले केवल कंप्यूटर तक सीमित इस जाल ने जब हथेलियों में समाये मोबाइल तक अपनी पहुँच बनायी तब तो पूरी दुनिया ही मुट्ठी में आ गयी है। पढ़ने-लिखने में रुचि रखने वालों को पहले पुस्तकों, समाचार-पत्रों एवं पत्रिकाओं के सहारे ही अपनी बौद्धिक भूख शान्त करनी होती थी लेकिन अब इसमें एक और माध्यम जुड़ गया है, वह है ब्लाॅग। आख़िर क्या है ब्लाॅग? कैसे बनाते हैं ब्लाॅग? क्या फ़ायदे हैं इसके? क्या योगदान है इसका? क्या ज़रूरत है इसकी? हिन्दी ब्लाॅग कैसे बनायें? ऐसे कई प्रश्न इस एक शब्द को सुन कर, एक साथ मन में सिर उठाते हैं। इंटरनेट पर उपलब्ध कई तरह की तकनीकी के बीच ब्लाॅग स्वयं को अभिव्यक्त करने का एक नवीन एवं सशक्त माध्यम है, जो तेज़ी से लोकप्रियता के नये आयामों को तोड़ता हुआ प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
ब्लाॅग क्या है?
ब्लाॅग वेब-लाॅग web-log का संक्षिप्त रूप है, जिसे सर्वप्रथम अमरीका के Jorn Barger ने 17 दिसम्बर 1997 में प्रयोग किया। इसे बाद में Peter Merholz ने मज़ाक में 1999 में ब्लाॅग नाम दिया, जो आज भी प्रचलित है। इनके बाद Pyra Labs के Evan Williams ने ब्लाॅग शब्द को न केवल संज्ञा बल्कि क्रिया रूप में प्रयोग किया, "to blog", meaning "to edit one's weblog or to post to one's weblog." ब्लाॅग के लोकप्रिय होने से पहले सूचना और क्रांति के क्षेत्र में usenet, GEnie, BIX, CompuServe, e-mail, Bulletin Board Systems(BBS) आदि माध्यम लोकप्रिय थे। ब्लाॅग का आधुनिकतम स्वरूप आॅनलाइन डायरी के रूप में प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम 1994 में पेनसिल्वेनिया के काॅलेज के विद्यार्थी जस्टिन हाॅल ने निजी ब्लाॅगिंग शुरु की। इसके बाद जेरी पोरनेले एवं डेव विनर ने समाचारों के लिये ब्लाॅगिंग की। इसके पश्चात् आॅस्ट्रेलिया की नेट गाइड मैगज़ीन ने 1996 में अपनी सूचनाओं का ब्लाॅग प्रसारित किया। आज के ब्लाॅग साधारणतः लेखक द्वारा अद्यतित सूचनाओं की वेब साइट्स हैं। धीमी प्रारंभिक शुरुआत के बाद वर्तमान में 1999 से ब्लाॅग अत्यन्त तेज़ी से लोकप्रियता के सोपान तय कर रहे हैं।
ब्रूस एबलसन ने अक्टूबर 1998 में ‘ओपन डायरी’ शुरु की। ‘ओपन डायरी’ ने सबसे पहले पाठक को टिप्पणी करने का अधिकार दिया। ब्रैड फिट्ज़पैट्रिक ने मार्च 1999 में ‘लाइव जर्नल’ प्रारंभ किया। एण्ड्रयू स्मैलीज़ ने जुलाई 1999 में Pitas.com का निर्माण किया। इस के एक पेज को ‘डायरी लैण्ड’ के रूप में सितम्बर 1999 में बदल दिया ताकि वे ब्लाॅगिंग समुदाय से जुड़ सकें। ईवान विलियम्स और मेग हाॅरीहान ने अगस्त 1999 ने ब्लाॅगर डाॅट काॅम प्रारंभ की जिसे गूगल ने फरवरी 2003 में ख़रीद लिया है।
सन् 2002 ब्लाॅगिंग की दुनिया में मील का पत्थर साबित हुआ, जब यू.एस. सीनेट के नेता ट्रेण्ट लाॅट की टिप्पणियों के लिये कई ब्लाॅगर्स ने उन पर ध्यान केंद्रित किया। सन् 2004 में जब लोगों ने राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में, समाचार प्रसारण हेतु एवं पाठकों की प्रतिक्रियाओं को जानने के लिये ब्लाॅग का प्रयोग करना प्रारंभ किया तब ब्लाॅग, नेपथ्य से निकल कर मुख्यधारा में आ गया। प्रारंभ में कुछ आॅनलाइन जर्नल्स के लाॅग प्रकाशित किये गये जिसमें इण्टरनेट के भिन्न क्षेत्रों में प्रकाशित समाचार, जानकारी इत्यादि लिंक होते थे तथा लाॅग लिखने वालों की संक्षिप्त जानकारी इनमें होती थी। इन्हें ही ब्लाॅग कहा गया। ब्लाॅग लिखने वाले ‘ब्लाॅगर’ कहलाये। प्रायः एक ही विषय से संबंधित आँकड़ों और सूचनाओं का यह संकलन ब्लाॅग, तेज़ी से लोकप्रिय होता गया। ब्लाॅग लिखने वालों के लिये प्रारंभिक दिनों में कम्प्यूटर तकनीकी के कुछ विषय जैसे एचटीएमएल भाषा का जानकार होना आवश्यक था। परन्तु इसमें सम्भावनाओं को देखते हुए ब्लाॅग लिखने और उसको प्रकाशित करने के लिये कुछ वेब साइट्स ने मुफ़्त और अत्यन्त आसान तरीके उपलब्ध किये, जिसमें ब्लाॅग लिखने के लिये कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग भाषाओं का ज्ञान आवश्यक नहीं था। इस लिये देखते ही देखते 1997-98 के केवल दर्जन भर ब्लाॅग्स बढ़ कर दस लाख से ज़्यादा का आँकड़ा पार करने में महज़ चार वर्ष लगे। फिर ब्लाॅग, विश्व की हर भाषा में, हर कल्पनीय विषय में लिखे जाने लगे। ब्लाॅग को विश्व के आम लोगों में भारीे लोकप्रियता तब मिली जब अफ़गानिस्तान पर अमरीकी हमले के दौरान एक अमरीकी सैनिक ने अपने नित्य प्रति के युद्ध अनुभव को ब्लाॅग पर नियमित प्रकाशित किया। उसी समय एण्ड्रयू सुलिवान के ब्लाॅग पृष्ठ पर आठ लाख से अधिक लोगों ने उपस्थिति दर्ज की गयी, जो संबंधित विषयों के कई तत्कालीन प्रतिष्ठित प्रकाशनों से कहीं ज़्यादा थी। एण्ड्रयू अपने ब्लाॅग के मुख्य पृष्ठ पर लिखते भी हैं- क्रान्ति ब्लाॅग में दर्ज होगी। अब तो कुछ ऐसे ब्लाॅग भी हैं जो इतने ज़्यादा लोकप्रिय हैं कि इनका सिण्डिकेशन किया जाता है।
पूर्व में ब्लाॅगस्पाॅट के नाम से जानी जाने वाली ‘ब्लाॅगर’ एक ब्लाॅग होस्ंिटग सेवा है जो गूगल ब्लाॅगर प्रोग्राम के द्वारा उपलब्ध करायी जाती है। इसकी सहायता से ब्लाॅगर्स अपने नये ब्लाॅग शीघ्र बना सकते हैं। गूगल के एडसेंस कार्यक्रम के द्वारा अपने ब्लाॅग से आय भी कर सकते हैं। एक ब्लाॅग किसी भी कार्य के लिये प्रयोग किया जा सकता है, चाहे वह निजी दैनंदिनी के रूप में हो या व्यावसायिक कार्य के लिये या सामान्य रूप में अपने विचार दूसरों तक पहुँचाने के लिये हों।
ब्लाॅगर डाॅट काॅम जो कि गूगल की ही एक सेवा है, उस पर निम्न संदेश प्रसारित कर के गूगल ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को हिन्दी में ब्लाॅग लिखने प्रेरित कर रहा है। क्यों न हिन्दी में ब्लाॅग लिखा जाये? 50 करोड़ से भी ज़्यादा लोगों द्वारा बोली जाने वाली इस भाषा में इंटरनेट का प्रयोग करने वालों की संख्या बहुत तेज़ी से बढ़ रही है। हिन्दी भाषा में ब्लाॅग लिखना आप के लिये नये पाठकों से जुड़ ने का बढ़िया मौक़ा है। आप हिन्दी ब्लाॅग पर अपने पहले वाले एडसेंस एकाॅउण्ट का प्रयोग कर सकते हैं या फिर एक नया एकाॅउण्ट भी बना सकते हैं। अभी शुरू करें।
हिन्दी में ब्लाॅग या चिट्ठे बनाने और पोस्ट करने के लिये मंगल या यूनिकोड फ़ोण्ट का कम्प्यूटर में होना अनिवार्य है। इस के साथ ही इण्टरनेट ब्राउज़र का भी अद्यतन होना ज़रूरी है। सन् 2007 से हिन्दी चिट्ठों की संख्या विविध ब्लाॅगिंग सेवाओं में इण्डिक यूनिकोड, नये हिन्दी टाइपिंग टूल्स की खोज जैसे ट्रांसलिट्रेशन के आगमन के कारण अप्रत्याशित रूप से बढ़ी। ब्लाॅग लेखक को एक निजी क़िस्म की स्वतंत्रता देता है। इस स्पेस का उपयोग लेखक अपने तरीक़े से निर्बाध हो कर, कर सकता है। 2007 में ही रवीन्द्र प्रभात ने ब्लाॅगिंग में एक नया प्रयोग किया और ‘ब्लाॅग विश्लेषण’ के द्वारा ब्लाॅग जगत में बिखरे अनमोल मोतियों से पाठकों को परिचित करने का बीड़ा उठाया और वर्ष 2008 में इसे 11 खण्डों में सामने ले कर आये। वर्ष 2009 में इस विश्लेषण को और ज़्यादा व्यापक रूप प्रदान किया एवं विभिन्न प्रकार के वर्गीकरणों के द्वारा 25 खण्डों में एक वर्ष के दौरान लिखे जाने वाले प्रमुख ब्लाॅग का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसी प्रकार वर्ष 2010 में भी इस शृंखला को पूरी निष्ठा से सम्पन्न किया तथा 21 कड़ियों में एवं 2011 और 2012 में 25 खण्डों में ब्लाॅग जगत की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर के एक प्रकार से ब्लाॅग आलोचना कर्म एवं इतिहास लेखन का सूत्रपात किया। ब्लाॅग जगत की सकारात्मक प्रवृŸिायों को रेखांकित करने के उद्देश्य से अभी तक जितने भी प्रयास किये गये हैं, उन में ‘ब्लाॅगोत्सव’ एक अहम प्रयोग है। अपनी मौलिक सोच से रवीन्द्र प्रभात ने इस आयोजन के माध्यम से पहली बार ब्लाॅग जगत के लगभग सभी प्रमुख रचनाकारों को एक मंच पर प्रस्तुत किया और ग़ैर ब्लाॅगर रचनाकारों को भी इस से जोड़ कर समाज में एक सकारात्मक संदेश का प्रसार किया। रवीन्द्र प्रभात के द्वारा प्रत्येक वर्ष ब्लाॅगर का सारस्वत सम्मान ‘परिकल्पना सम्मान’ के नाम से किया जाता है।
अक्षरग्राम नेटवर्क, हिन्दी ब्लाॅगर एवं तकनीकी विशेषज्ञों का एक ग़ैर लाभकारी सामुदायिक स्वयंसेवक समूह है जो कि कम्प्यूटर एवं इंटरनेट पर हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु कार्य करता है। यह समूह हिन्दी ब्लाॅगिंग से सम्बन्धित विभिन्न सेवाएँ संचालित करता है। प्रारंभिक दिनों में इण्टरनेट पर हिन्दी के प्रचार-प्रसार में इस समूह ने महŸवपूर्ण भूमिका निभायी। इस की विभिन्न सेवाओं - नारद, सर्वज्ञ, परिचर्चा आदि ने नये ब्लाॅगर्स को स्थापित होने में बहुत सहायता की। ब्लाॅग जगत या चिट्ठा जगत को अंग्रेज़ी में ब्लाॅगोस्फ़ीयर कहा जाता है। हिन्दी के ब्लाॅगर्स वर्तमान में हज़ारों की संख्या में हैं और दिन-प्रतिदिन नये लेखक इस विधा में लेखन प्रारम्भ कर रहे हैं। इण्टरनेट पर समस्त ब्लाॅगर्स की कोई प्रामाणिक एवं समग्र सूची उपलब्ध नहीं हैै परन्तु ‘चिट्ठा जगत’, ‘हिन्दी ब्लाॅग निर्देशिका इत्यादि जैसी वेब साइट्स पर इन की आंशिक सूची देखी जा सकती है।
ब्लाॅग बनाने के लिये दो तरह के वेब होस्ट होते हैं, फ्ऱी ब्लाॅग होस्ट्स और ब्लाॅग्स होस्ट्स विद् फ़ीस:-
फ्ऱी ब्लाॅग होस्ट्स -
1. वर्डप्रेस डाॅट काॅम
2. ब्लाॅगर
3. टम्बलर
ब्लाॅग्स होस्ट्स विद् फ़ीस -
1. गोडैडी
2. ब्लूहोस्ट
3. होस्टगैटर
4. होस्टमाॅन्स्टर
आप चाहे तो गूगल के द्वारा जारी की गयी ब्लॉगस्पॉट से भी अपना ब्लॉग बना सकते है। आइये जानते है कैसे।
स्टेप 1. सबसे पहले ब्लॉगस्पॉट की वेबसाइट खोले और उसमे गूगल अकाउंट में लॉग इन करें। अगर आपके पास गूगल अकाउंट नहीं है तो बना लें।
स्टेप 2. जब आप ब्लागस्पाट में जाओगे तो आपको अपनी प्रोफाइल बनाने के लिए दो ऑप्शन मिलेंगे, गूगल प्लस और ब्लॉगस्पॉट प्रोफाइल। गूगल प्लस को चुने।
स्टेप 3. लॉग इन करने के बाद न्यू ब्लॉग ऑप्शन को सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप 4. जिस सब्जेक्ट पर ब्लॉग बनाना है आप उसी से सम्बंधित ब्लॉग को नाम भी दे सकते है।
स्टेप 5. अब अपने ब्लॉग के लिए एड्रेस डाले। इसे थोड़ा अलग डाले क्योकि कई लोग ने एक ही तरह का एड्रेस डाला होता है और कई बार एक ही तरह के एड्रेस का इस्तेमाल होने की वजह से हम वही एड्रेस इस्तेमाल नहीं कर सकते है।
स्टेप 6. सबसे बाद में आती है ब्लॉग की थीम (Theme) जिसे हम टेम्पलेट (Templet) कहते है। अपने सब्जेक्ट से जुडी हुई कोई भी थीम रख लें और क्रिएट ब्लॉग के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
स्टेप 7. अब आपका ब्लॉग बन चुका है। आपने जो एड्रेस डाला था उसे एड्रेस बार में डालकर चेक कर लें।
इस तरह से आप अपना ब्लॉग बना सकते है।
वर्डप्रेस डाॅट काॅम पर अपना ब्लाॅग बनाना भी लगभग ऐसी ही प्रक्रिया है।
यूनिकोड से कृतिदेव फ़ोण्ट या इस का विपरीत करने के लिये rajbhasha.com की सहायता ले सकते हैं।